तय मानकों के अनुरूप निर्धारित घाटों पर सजाये जा रहे दीये
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अयोध्या दिव्य दीपोत्सव- 2019 की तैयारियां राम की पैड़ी पर अंतिम स्वरूप में दिखाई दे रहा है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों छात्र-छात्राओं द्वारा दीये लगाने का कार्य समन्वयकों के सहयोग से गुरूवार को लगभग पूर्ण कर लिया जायेगा। एक पैटर्न में रोशन होने के लिए लगाये गये दीये अयोध्या एक नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की नगरी को रोशन करने के लिए 5 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन विश्व कीर्तिमान पुनः स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं के उत्साह स्पष्ट रूप से घाटों पर दिखाई दे रही है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने बताया कि दिव्य दीपोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी समन्वयकों के कार्य आवंटित कर दिये गये है और तय मानकों के अनुरूप निर्धारित घाटों पर दीये सजाये जा रहे है। महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त कई स्वयंसेवी संगठनों ने भी दिव्य दीपोत्सव में भाग लिया है। दिव्य दीपोत्सव का उद्देश्य जन-जन की भागीदारी से जुड़ा है। प्रो0 दीक्षित ने बताया कि अयोध्या की इस विरासत को अपनाने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी जुड़ रही है। राम की पैड़ी के 12 घाटों पर निश्चित पैटर्न पर दीये प्रज्ज्वलित किये जाने है। दस हजार 38 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में लगभग 5 हजार वर्ग मीटर में दीप प्रज्ज्वलन किया जायेगा। इस बार राम की पैड़ी के घाटों की छटा पूर्व की भांति काफी कुछ अलग दिखेंगी। इस बार राज्य सरकार के द्वारा घाटों के निर्माण से काफी कुछ स्वरूप बदल गया है। दीपोत्सव में पर्यटकों के संख्या बढ़ने के साथ अयोध्या वासियों में भी भागीदारी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य सरकार के निरन्तर विकास कार्यों से राम की पैड़ी का स्वरूप निखर चुका है। इस अवसर विश्वविद्यालय टीम अपने-अपने प्रभार पर कार्यों को शुरू कर दिया है। इसमें समन्वयकों एवं अधिकारियों में प्रो0 एस0एस0 मिश्र, डॉ0 प्रदीप खरे, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 अनूप कुमार, डॉ0 सुन्दर लाल त्रिपाठी, डॉ0 नरेश चौधरी, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 विनय मिश्र, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 आर0एन0 पाण्डेय, डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी, डॉ0 महेन्द्र पाल, डॉ0 अनिल विश्वा, डॉ0 अभिषेक मौर्य, डॉ0 मृदुला पाण्डेय डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ0 संजीत पाण्डेय, इं0 विनीत सिंह, इं0 रमेश मिश्र, इं0 प्रवीन मिश्र, इं0 परिमल त्रिपाठी, डॉ0 गायत्री सहित अन्य महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।