दिव्य दीपोत्सव ने अयोध्या की संस्कृति को विश्व में फैलाया : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा-राम जन्मभूमि के सकारात्मक फैसले की उम्मीद से दीपावली के प्रति लोगों में उत्साह

अयोध्या। दीपोत्सव से विश्व पटल पर अयोध्या की महिमा और गरिमा बढ़ी है दीपोत्सव ने अयोध्या की संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाया ही नहीं वरन गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है यह विचार पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि का फैंसला सुरक्षित कर लिया है जैसे-जैसे फैंसले की तारीख नजदीक आ रही है जनता में सकारात्मक फैंसले की उम्मीद को लेकर इसबार दिव्य दीपावली मनाने का उत्साह जगा है। लोगों का विश्वास है कि अयोध्या में उनके आराध्य प्रभु राम का मन्दिर शीघ्र बनेगा और सुप्रीम कोर्ट का फैंसला हमारे पक्ष में आने वाला है। उन्होंने कहा कि इसबार दीपोत्सव पर्व गांव-गांव, घर-घर मठ मन्दिरों, थानों और स्कूलों में मनाया जायेगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसबार अयोध्या जनपद में दीपोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त आम जनता से अपील किया है कि वह इसबार दीप उत्सव को त्रेतायुग के भांति मना ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें। दीपोत्सव आयोजन में केन्द्र के पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक सभा अध्यक्ष बीना भटनागर, उ.प्र. का पूरा मंत्रिमंडल , राज्यपाल आनन्दी बने पटेल के अलावां सभी प्रदेशों से लोग अयोध्या में आकर सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है अयोध्या के धार्मिक मेलों का प्रांतीयकरण हुआ है। अयोध्या को स्थाई रूप से नया स्वरूप देने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है इसबार दीपोत्सव 26 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक मनाया जायेगा और अयोध्या जगमगायेगी। मुख्य आयोजन रामकथा पार्क में होगा जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत सारी परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास 26 अक्टूबर को करेंगे। इसीदिन रामजानकी का राज तिलक होगा, आरती होगी व दीपोत्सव आरम्भ होगा जिसमें पांच लाख 51 हजार दिये जलाये जायेंगे। 26 से 29 अक्टूबर तक रात्रि में विभिन्न देशों की रामलीलाओं का मंचन होगा। इसके अतिरिक्त राम चरित मानस के जितने काण्ड है उनके नाम पर द्वार बनाये जायेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya