बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने किया दौरा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संवेदनशील गांवो में बचाव व राहत कार्य के लिए दिया निर्देश

रूदौली।सरयू का जलस्तर बढ़ते ही रुदौली तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाको में बाढ़ से बचाव के लिए प्रसासन द्वारा प्रभावी प्रयास शुरू कर दिया गया है।बुधवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने उपजिलाधिकारी विपिन सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बुधवार दोपहर महंगू का पुरवा पहुँचे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रशासनिक अधिकारियो को प्रभावित व संवेदनशील गांवो में बचाव व राहत कार्य के लिए निर्देश दिए है।गौरतलब है कि रुदौली तहसील क्षेत्र के महंगू का पुरवा,सल्लाहपुर,मुजेहना, सरायनसिर,अब्बुपुर,कैथी मांझा सहित दर्जनों गाँव बाढ़ प्रभावित है।प्रत्येक वर्ष यहां के निवासियो को बाढ़ की विभीषिका से गुजरना पड़ता है।हालांकि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से प्रदेश सरकार ने बाढ़ की रोकथाम हेतु 2 करोड़ का फंड जारी किया है जिसके माध्यम से बाढ़ कार्य खंड द्वारा कटान की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बाढ़ कार्य खंड द्वारा कराए जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी विपिन सिंह को राजस्व कर्मियो की तैनाती के साथ ही अतिरिक्त नावों की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए है।वही प्रभावितों के विस्थापन को लेकर डीएम ने बताया कि तहसील प्रसासन से आस पास के ग्राम पंचायत में मौजूद आवासीय भूमि को चिन्हित कर प्रभावित परिवारों को पट्टा दिलाने को कहा गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya