जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खंडासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष खण्डासा संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खण्डासा पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक वेदप्रकाश यादव व कांस्टेबल अनुज कुमार द्वारा रविवार को सघन चेकिंग, चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति व क्षेत्र भ्रमण व वांछित अभियुक्तों की तलाश कर थे। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर निवारक कार्यवाही करते हुए जिला बदर एक अभियुक्त भरत कुमार शुक्ला पुत्र अम्बिका प्रसाद शुक्ला निवासी बकचुना को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने ले आए। धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त भरत कुमार शुक्ला पुत्र अम्बिका प्रसाद शुक्ला उम्र करीब 45 वर्ष को थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  अविवि के तीन अतिथि प्रवक्ताओं द्वारा शराब पार्टी किए जाने पर सेवा समाप्त
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya