यूपी प्रवासियों के जनपद आगमन ने बढ़ाई मुश्किलें

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुलिस व प्रशासन ने बसों से आये लोगों को घर तक पहुंचाने की किया व्यवस्था

अयोध्या। लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली व अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में आये यूपी प्रवासियों ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। खचाखच बसों में भरकर अयोध्या पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री की सोशल डिस्टेंशिंग की जहां हवा निकाल दी है वहीं पुलिस को भी इन्हें सम्भालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने चिकित्सकीय परीक्षण व सूचीबद्ध करने के बाद उन्हें अपने घरों तक जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया।
बीते चौबीस घंटे के भीतर लगभग 700 लोग बसों पर सवार होकर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या सीमा पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोंका और पूंछतांछ शुरू की। पूंछतांछ के बाद पता चला कि यह लोग यूपी के विभिन्न गांवो और जनपदों के हैं। चूंकि दिल्ली में कामकाज ठप्प हो गया है और वह भुखमरी के कगार पर खड़े हो गये हैं साथ ही मकान मालिक भी उन्हें खदेड़ रहा है ऐसी स्थिति में उनके सामने केवल एक चारा था कि वह अपने घरों तक पहंच जायें जिससे कम से कम दो जून तक का उन्हें भोजन तो नसीब होने लगे।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya