समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो विवेचना : डा. गौरव ग्रोवर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एसएसपी ने नगर सर्किल के पुलिस अधिकारियों के साथ की विवेचना की समीक्षा बैठक

अयोध्या। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए उनको अदालत से दंड दिलाने की कवायद के तहत एसएसपी ने नगर सर्किल के पुलिस अधिकारियों के साथ विवेचना की समीक्षा की। गुरुवार की देर हुई इस बैठक में एसएसपी ने सभी को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विवेचना की हिदायत दी।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दोषी को दंड और पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का पहला कर्तव्य है। इसके लिए त्वरित कार्रवाई के साथ गुणवत्ता पूर्ण विवेचना आवश्यक है,जिससे दोषी को प्रभावी पैरवी कर उसके अपराध का दंड दिलाया जा सके। उन्होंने थाना वार अपराध, दर्ज अपराध में हुई कार्रवाई तथा विवेचनाओं के निस्तारण के प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

एसएसपी ने विवेचनाओं की समीक्षा कर लम्बित विवेचनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह,नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय,थाना प्रभारी कैण्ट पकज सिंह व महिला थाना प्रभारी आशा शुक्ला मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़े  आज भाषाई पत्रकारिता वट वृक्ष हो गई है : चंपत राय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya