जयन्ती पर भगवान ऋषभदेव के व्यक्तित्व, कृतित्व पर हुई चर्चा

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्थित श्री ऋषभदेव जैन शोधपीठ में ऋषभदेव जयन्ती के अवसर पर भगवान ऋषभदेव के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके उपदेश एवं शिक्षाओं पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें विभागीय शिक्षकों ने भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत में इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 नन्दकिशोर तिवारी द्वारा ऋषभदेव जी की मूर्ति का जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया एवं सभी विभागीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा ऋषभदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रो0 तिवारी ने भगवान ऋषभदेव की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान ऋषभदेव जैन धर्म के प्रणेता हैं और हम सभी के लिए ये गौरव की बात है कि उनका जन्म अयोध्या की पावन धरती पर ही हुआ था। उन्होंने ऋषभदेव के द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य एवं शिल्प को विस्तार से वर्णित किया।
जैन शोधपीठ के समन्वयक डॉ देव नारायण वर्मा ने ऋषभदेव के सार्वभौमिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जैन धर्म के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य के बारे में चर्चा की। इसी क्रम में विभागीय शिक्षक डॉ संजय चौधरी और डॉ दिवाकर त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। परिचर्चा के इस कार्यक्रम में विभाग के डॉ आलोक मिश्रा, डॉ देशराज उपाध्याय, डॉ मृदुला पाण्डेय, दिव्यव्रत सिंह, कैलाशचंद्र पाण्डेय, सुधीर सिंह, अजीत सिंह, देवी प्रसाद सिंह, हरिराम, श्रवण सिंह आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने लहराया जीत का परचम

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya