विद्यार्थियों से किया संविधान व मौलिक अधिकार पर संवाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अवध पीपुल्स फोरम के द्वारा संविधान और मौलिक अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यार्थी संवाद अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत आज नंद कान्वेंट, देवकाली में विद्यार्थियों के लिए संविधान, मौलिक अधिकार और एक नागरिक के बतौर विद्यार्थियों का कर्तव्यों पर संवाद करते हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहम्मद अली ने कहा कि एक इंसान को नागरिक होने के नाते जो अधिकार मिलने चाहिए उसकी गारंटी हमारा संविधान करता है। समानता का अधिकार, स्वत्रंता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा सम्बंधित अधिकार और संवैधानिक उपचारों का अधिकार हमको संविधान द्वारा प्राप्त है। लेकिन सिर्फ अधिकार होने से नहीं काम चलता बल्कि इसको आम जीवन जीने की संस्कृति में शामिल किया जाना चाहिए। एक नागरिक के तौर पर हमको अपना विकास करने का अधिकार है। इसके साथ ही अपने समाज को बनाने की ज़िम्मेदारी भी हमारी है। इसलिए संविधान में अधिकार के साथ नागरिक कर्तव्यों को भी परिभाषित किया गया है। फ़ोरम के साथी आशीष कुमार ने कहा कि एक विद्यार्थी के तौर पर अपने परिवेश को समझे, सामाजिक ताने बाने को जानने समझने का प्रयास करना चाहिए। अपनी पढ़ाई के दौरान आने वाले विषयों को अपने गाँव मोहल्ले में जाँचने का प्रयास करना चाहिए। 6 से 8 तक की कक्षाओं में सामाजिक विज्ञान के विषय में नागरिक शास्त्र हमको पढ़ाया जाता है। इसको हम पास तो करते है। पर ये विषय समाज से कैसे जुड़ता है इसको भी देखा समझ जा सकता है। इस विषय को सिर्फ एक बार में नहीं समझा जा सकता है। बल्कि समाज में जाँचने के अवसर बनाने से हम अपने परिवेश को बनाने का काम कर सकते है। यही हमारे संविधान और एक सुन्दर नागरिक समाज की माँग है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya