खिलाड़ियों के लिए अनुशासन सफलता का मापक : दानिश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

खेलों के उत्थान में सरकार की भूमिका विषय पर हुआ व्याख्यान

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 24 वे दीक्षांत समारोह के तहत दीक्षांत सप्ताह के अर्न्तगत शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान द्वारा ”खेलों के उत्थान में सरकार की भूमिका” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अन्तरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दानिश मुज्तवा ने बताया कि जीवन में अनुशासन को विशेष महत्व है। खिलाड़ियों के लिए अनुशासन एक सफलता का मापक भी है। अनुशाषित रहने वाले खिलाड़ी से खेल परिवेश के साथ-साथ लक्ष्य निर्धारण में सहायता मिलती है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा किया तथा उन समस्याओं से निपटने के तरीकों को भी बताया। विशिष्ट अतिथि आर0 पी0 सिंह, क्षेत्रीय क्रीणा अधिकारी, अयोध्या ने बताया कि खेल प्रत्येक युवा के लिए आवश्यक है। खिलाड़ियों को खेल कौशल के साथ अनुशासन एवं अभ्यास एक नई पहचान प्रदान करता है। भारतीय समाज में खेलों को लेकर जो स्थिति पैदा हुई है। उसमें बड़े पैमाने पर सुधार की आवश्यकता है। खिलाड़ी राष्ट की पहचान होती है। खेल से शारीरिक क्षमता ही नही मानसिक विकास भी होता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली खेल प्रोत्साहन राशियों तथा योजनाओं के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत विभाग के निदेशक प्रो0 एम0 पी0 सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ0 अर्जुन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 मुकेश वर्मा ने दिया। इस अवसर पर प्रो0 नीलम यादव, प्रो0 वन्दिता पाण्डेय, डॉ0 विनय मिश्र, डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी, सहित अन्य छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya