सरयू मेडिकल सेंटर के संचालक डा. सी.पी. शुक्ला का निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– कुछ दिनों पूर्व हुए थे कोरोना पॉजिटिव

अयोध्या। जनपद में कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर के सरयू मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. सीपी शुक्ला का अचानक निधन हो गया, जिसके कारण चिकित्सा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार मृतक डॉ. सीपी शुक्ला अभी कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद वह घर पर अपना उपचार करा रहे थें। इसी बीच मंगलवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। डॉ. शुक्ला इलेक्ट्रो होइयोपैथी के जिलाध्यक्ष भी थे जो हर सामाजिक कार्यो में अपनी भागीदारी भी निभाते रहें है। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही जिले के डॉक्टरों ने शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े  गुरु पूर्णिमा पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya