भाजपा सरकार में गरीबों को मिला सीधा लाभ : राम चन्द्र यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला का आयोजन,संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

रूदौली। रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानेपुर मजरे जैसुखपुर में बूथ अध्यक्षयों के साथ मिलकर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक की। विधायक ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार की योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के लिए कहा।

भाजपा सरकार की आठ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों, कल्याणकारी योजनाओं व अन्य कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक राम चन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद पार्टी आगामी निकायों एवं लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा स्तर पर कमजोर व पराजित बूथों पर कमल खिलाएगी।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 8 साल पूरे होने के बाद सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।इस अभियान के तहत 17 घंटे बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर बैठक की जा रही है जिसमें 17 घंटे लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है,जिसमें भारत सरकार द्वारा की गई उपलब्धियों को जनता को बताया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सुरेश यादव,विनोद वर्मा,हरिनाथ वर्मा,हरिचरन यादव,दीप चंद्र यादव,सोनू यादव,विक्रमा यादव व ग्राम पंचायत के सभी बूथ अध्यक्ष सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya