डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का हुआ चुनाव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रवीण दुबे अध्यक्ष व योगेंद्र त्रिपाठी मंत्री निर्वाचित

अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग के डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र के अयोध्या इकाई का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें इस बार भी डॉ प्रवीण दुबे अध्यक्ष व डॉ योगेंद्र त्रिपाठी मंत्री निर्वाचित हुए। वहीं, मंत्री पद पर लगातार १४ बार से पांव जमाए डॉ नवी मोहम्मद को इस बार शिकस्त का सामना करना पड़ा।
दर्शननगर स्थित सीएमओ कार्यालय पर रविवार की सुबह से चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संदीप बडोला व मंत्री डॉ श्रवण सचान, बस्ती के मंत्री डॉ शैलेंद्र राय के नेतृत्व में शुरू हुई। चुनाव प्रक्रिया में १३३ मतदाताओं में से १२५ ने मतदान किया। सभी पदों के कुल मिलाकर १७ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें अध्यक्ष के तीन व शेष अन्य पदों के दो-दो प्रत्याशी ताल ठोंक रहे थे। एक गुट का प्रतिनिधित्व डॉ योगेंद्र त्रिपाठी व दूसरे गुट का निवर्तमान मंत्री डॉ मोहम्मद नवी कर रहे थे। रविवार को ही आए नतीजों में अध्यक्ष के अलावा योगेंद्र गुट का कब्जा रहा। अध्यक्ष पद पर डॉ प्रवीण दुबे ने निकटतम प्रदिद्वंदी व डॉ कृपाशंकर चौधरी को तीन मतों से पराजित किया। जबकि १४ बार से लगातार मंत्री रहे डॉ नवी मोहम्मद को डॉ योगेंद्र त्रिपाठी ने 28 मतों से मात दिया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ सत्यप्रकाश चौधरी को जगप्रसाद वर्मा ने, उपाध्यक्ष पद पर रामआशीष को धीरेंद्र सिंह ने, संगठन मंत्री पद पर डॉ मनोज कुमार वर्मा ने डॉ हनुमत दूबे को पराजित किया। नतीजे आने पर विजयी पदाधिकारियों का संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ सीएम शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya