डिम्पल यादव का सपा की महिला नेताओं ने मनाया जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की पहली निर्विरोध महिला चुन कर लोकसभा जाने वाली डिंपल यादव के जन्मदिन पर एमएलसी लीलावती कुशवाहा के निवास हनुमत नगर जनौरा में महिलाओं द्वारा कार्यक्रम किया गया जिसमे सोहर की शुरुआत से जुग जुग जिए डिंपल यादव के भाग जागल हो देसवा में मचा शोर हो, तुम जियो हजारों साल हो, साल के दिन हो पचास हजार, करके नृत्य के साथ केक काटकर आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सपा की नेता अलका कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के होते हुए भी चारों तरफ हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं चरम सीमा पर है बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं कार्यक्रम में अलका कुशवाहा, दुर्गा गुप्ता, आस्था सिंह कुशवाहा, ज्योति श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी यादव, भानमती यादव, जासो देवी, गीतांजलि यादव, सुंदरा यादव, अनुपमा साहू, सुनीता यादव, फूलमती चौहान, रेखा यादव, सुमन त्रिपाठी, रानी पांडे, सरस्वती यादव, पूनम यादव, अनीता गौड़, गीता यादव, चंदा यादव, राधा मौर्य, रेनू मिश्रा आदि महिलाओं ने नृत्य करके माननीय सांसद जी का जन्मदिन मनाया।

इसे भी पढ़े  लिवप्योर ने अयोध्या में लॉन्च किया अपना 'एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट'
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya