लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं : डॉ. रामकरन निर्मल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का सपाईयों ने किया स्वागत

अयोध्या। लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं होता, लेकिन सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रदेश व देश में रोजगार, विकास आदि मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए द्वेष की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही है। जिसका जवाब भी प्रदेश की जनता राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों की तरह समय आने पर भाजपा को देगी। उक्त उद्गार समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने सहादतगंज पर आयोजित स्वागत समारोह में कही सहादतगंज में लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी जिला महासचिव आदित्य यादव द्वारा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल का स्वागत सहादतगंज पर किया गया इस दौरान जिला महासचिव आदित्य यादव ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया जिसमें प्रदीप यादव शशांक श्रीवास्तव अंकित सिंह शाश्वत दुबे नवनीत श्रीवास्तव, शुभ जायसवाल , गुरु खान नदीम खान राहुल यादव समेत सैकड़ों युवाओं ने उनका स्वागत किया अपने स्वागत से अभिभूत समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल ने 2022 में कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में आर पार की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार रहने का आवाहन करते हुए कहा कि 2022 में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है समाजवादी पार्टी किसानों के विकास, नौजवानों के रोजगार, गरीबों को खुशहाल और समाज में भाईचारा स्थापित करने की बात करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इन मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।जिसका जवाब भारतीय जनता पार्टी व उसके नेताओं को समय आने पर देने के लिए जनता के साथ कार्यकर्ताओं को भी तैयार रहना होगा। लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कार्यकर्ता स्वयं करें और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जाकर संगठन को मजबूती देने का काम करें जिस से सपा 2022 में अपना परचम लहराए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya