सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हेतु स्कूलों में किया संवाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के 75वीं जयंती पर दिनांक 20 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम अंतर्गत 25 अगस्त को होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संदर्भ में जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, वरि.शिक्षक नेता रामानुज तिवारी, पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,नोडल अधिकारी उमेश उपाध्याय,महानगर सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्र,जिला सचिव भीम शुक्ला आदि कांग्रेसजनों ने एम एल एम एल इंटर कॉलेज,आर्य कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं राजकरण वैदिक इंटर कालेज में प्रिंसिपल को जानकारी देकर एवं अनुमति लेकर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता संबंधी जानकारी देकर सवांद स्थापित कर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया की 20 अगस्त को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में पूर्वाहन 11 बजे स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की जाएगी तत्पश्चात महानगर अध्यक्ष करन त्रिपाठी के संयोजन में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जिसमें जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने समस्त अयोध्या फैजाबाद की कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya