मैहर धाम के पीठाधीश्वर दाऊ सरकार का भक्तों ने किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की माता के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करने अयोध्या पहुंचे थे दाऊ सरकार


अयोध्या। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मैहर धाम के पीठाधीश्वर पवन महराज, दाऊ सरकार के जनपद आगमन पर भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सोमवार को बीकापुर बाजार पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त प्रयागराज हाईवे किनारे एकत्र हो गए जहां प्रधान पुजारी के काफिले के पहुंचते ही पूरा इलाका जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और ’जय माई’ के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

दाऊ सरकार ने करीब 15 मिनट तक रुककर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी के कल्याण, सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। उनके आशीर्वाद से श्रद्धालु अभिभूत दिखाई दिए। दाऊ सरकार का अयोध्या आगमन प्रमुख रूप से पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू की माता के निधन के उपरान्त आयोजित शोक सभा में शामिल होना था। उन्होंने पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर राघवेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, जेडी सिंह, राणा प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, राहुल सिंह महेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  चमनगंज में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो अन्य घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya