रामलला का दर्शन कर राम मन्दिर निर्माण भी देख रहे श्रद्धालु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– ट्रस्ट ने 15 फिट के राम झरोखे की बनाई व्यवस्था

अयोध्या।  करोड़ो रामभक्तों के लिए खुशी की खबर है. राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन के साथ श्रद्धालु मंदिर निर्माण भी अपनी आँखों से देख सकते है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य को श्रद्धालु अपनी आँखों से देख रहे। रामलला दर्शन मार्ग पर राम झरोखा बनाया गया, करीब 15 फुट के राम झरोखे से रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु मंदिर निर्माण का कार्य देख रहे हैं।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी व्यवस्था किया है।

ट्रस्ट ने करोड़ो रामभक्तों की दिल इच्छा को पूरी किया।रामनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि आज राम लला का दर्शन कर अपनी इच्छा की पूर्ति की है, हमारे पूर्वजों से या जानकारी होती थी रही है कि प्रभु राम का जन्म स्थान है आज स्थान को देखकर जो अनुभूति हुई है इसे कहा नहीं जा सकता वही बताया कि दर्शन के दौरान पूरे मंदिर निर्माण कार्य को भी देखकर बहुत आनंदित हुए हैं।उन्होंने बताया कि आज देख कर मन भर गया जब भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण का कार्य अपनी आंखों से देखा उसके बाद रामलला का दर्शन किया आज हम अपने परिवार के साथ अयोध्या आए थे लेकिन जो सौभाग्य मिला है।

यह हमेशा याद रखा जाएगा।दरसअल राम जन्मभूमि परिसर में स्थित मानस भवन के पास बने दीवार के बीच लगभग 15 फुट स्थल पर लोहे की जाली लगाई गई है। जहां से वहाँ मंदिर निर्माण कार्य को श्रद्धालु अपनी आंखों से देख रहे हैं। तो वहीं उसी के सामने मंदिर के मॉडल का भी दर्शन के लिए लगाया गया है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम जन्म भूमि परिसर पहुंच गए हैं। दौरान परिसर की सुरक्षा और पत्र कर दिया गया है राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक निर्धारित समय के अनुसार ही श्री रामलला के दर्शन के साथ निर्माण कार्य का भी दर्शन कराए जा रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya