महाशिवरात्रि पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का जमावड़ा पूजन-अर्चन के लिए भोर से ही शिव मन्दिरों में लगा रहा। भक्तों ने अपने समीप के शिवालयों में जाकर भोग अर्पित किया अनेक स्थानों पर लोगों ने जलाभिषेक व रूद्राभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का पूजन किया।
धर्म नगरी के नागेश्वरनाथ मन्दिर के अलावां क्षीरेश्वनाथ मन्दिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। दोनों मन्दिरों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इसके अतिरिक्त जुड़वा शहर के अलावां ग्रामीणांचलों में भी भोर से ही भगवान के पूजन अर्चन के लिए ब्रतधारी महिलाओं और पुरूषों का क्रम अपरान्ह तक लगा रहा। विभिन्न स्थानों पर जबाबी कीर्तन के आयोजन किये गये। बिगड़े मौसम के बावजूद शिव मन्दिरों के पास विशेष रूप से बाबा भोलेनाथ के प्रसाद ठंढ़ई का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़े  शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी : राजेश कुमार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya