यम द्वितीया पर भक्तों ने लगाई सरयू में डुबकी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

यमथरा घाट पर लगा यम द्वितीया मेला

अयोध्या। यमथरा घाट पर भगवान यमराज की स्तुति पर्व के रूप में विशाला मेला लगा। भोर से ही श्रद्धालुओं ने यमथरा घाट पर सरयू नदी में स्नान ध्यान कर भगवान यमराज का पूजन अर्चन कर दीर्घायु देने की की कामना किया। परम्परा अनुसार दीपावली पर्व के तीसरे दिन यमथरा घाट पर भगवान यमराज का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि त्रेतायुग में सफेद घोड़े पर सवार भगवान यमराज यमथरा घाट पर प्रगट हुए थे उसी समय से उनकी स्मृति में मेला व स्नान पर्व की परम्परा गोप्तारघाट के समीप यमथरा घाट पर लगना आरम्भ हुआ था। शहर और ग्रामीण अंचलों से भी ग्रामीण भक्त नर-नारी यम द्वितीया पर यमथरा घाट पहुंचकर सरयू स्नान करने के बाद भगवान यमराज का पूजन अर्चन करते हैं।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya