यम द्वितीया पर सरयू में स्नान को उमड़े श्रद्धालु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-यमथरा घाट पर महिलाओं ने की यम की पूजा

अयोध्या। यम द्वितीया पर सरयू में स्नान करने को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरयू के यमथरा घाट पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने यम की पूजा की। इसके अलावा भाई दूज के पर्व के रूप में जाना जाने वाला यम द्वितीया पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व का संबंध सूर्य देव के पुत्र यम और पुत्री यमुना से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन स्वर्ग से पृथ्वी पर आई अपनी बहन यमुना से यमराज आकर मिले थे।

यमुना को अपने भाई यम से अत्यधिक लगाव था। बहन के स्वागत से प्रसन्न भाई यम ने यमुना को यह वरदान दिया था कि आज के दिन जो भाई यमुना में स्नान कर अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करेगा।उसको यमलोक जाने से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, लोक में इस पर्व को भैया दूज या भाई दूज के नाम से जाना जाता है। इस दिन बहनें यम की पूजा के बाद भाई को मंगल तिलक कर भोजन करती हैं। भाई इसके बदले बहन को उपहार देता है। यम द्वितीया के दिन ही गोवर्धन महाराज की भी पूजा की जाती है। अयोध्या में भी विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गोवर्धन महाराज की पूजा का आयोजन किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya