गुरु पूर्णिमा पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सरयू स्नान कर मन्दिरों में किया दर्शन पूजन


अयोध्या। गुरु पूर्णिमा पर्व पर रामनगरी अयोध्या में अपने गुरुओं का दर्शन कर आशीर्वाद लेने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही सरयू के घाट गुलजार दिखे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरु-महंतों का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों का रुख किया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सरयू तट से लेकर रामलला की चौखट तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। मणिराम दास की छावनी में श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के पूजन के लिए सर्वाधिक भीड़ लगी रही। यहां नगर विधायक वेद गुप्त, पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिष्यों ने उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया।

हनुमानगढ़ी में महंत ज्ञानदास के पूजन के लिए संतों का जमावड़ा रहा। महंत के उत्तराधिकारी शिष्य संजय दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास,महंत राम दास,माधव दास,रामप्रसाद दास,पहलवान बलराम दास आदि ने तिलक लगाकर और आरती कर पूजन कियासगुरुपूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम को अपना गुरु मानकर कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कियास श्रीरामवल्लभाकुंज मंदिर का फूलों से सजाकर गर्भगृह को भव्य रूप से सजाया गया था।

रामवल्लभाकुंज के महंत रामशंकर दास के सानिध्य में फूल बंगले की झांकी के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गयास यहां गुरु पूजन के लिए भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, वृद्धावस्था केंद्र के संचालक प्रदुम्न मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख स्वामी राजकुमार ने भगवान की आरती की। इसी तरह अशर्फी भवन, कासेलेश सदन, रामलला सदन, रंगमहल,लवकुश मंदिर,तिवारी मंदिर,दिगंबर अखाड़ा,सुग्रीव किला,पंचमुखी हनुमान मंदिर,सनकादिक आश्रम, बड़ा भक्तमाल,जानकीघाट बड़ा स्थान आदि मंदिरों में उत्सव की धूम रही।

इसे भी पढ़े  सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो गंभीर

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भाजपा द्वारा संतो को सम्मानित करके उन्हें आर्शीवाद ग्रहण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शक्तिपीठ मुबारकगंज जाकर मुख्य अर्चक सुधीर पाण्डेय को सम्मानित किया। मंदिर में आयोजित पूजन अर्चन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जीवन में गुरु का अहम महत्व है, क्योंकि गुरु ही यह बता सकते हैं कि किस तरह से धर्म मार्ग पर चल कर हम मोक्ष तथा शांति की प्राप्ति कर सकते हैं। हमारी नई पीढ़ी दिनोंदिन भटकती जा रही है। ऐसे में वेद गंथों पर आधारित अध्यात्मिक मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। संतो व गुरु का सानिध्य हमें यह मार्गदर्शन दे सकता है। इसके सहारे हम अपनी जीवन शैली में परिवर्तन ला सकते है। जो समाज व राष्ट्र के उत्थान में सहायक होगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनपद के सभी मण्डलों में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा मंदिरों, शक्तिपीठों में जाकर साधू संतो व विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

संतो को सम्मानित कर भाजपा नेताओं ने लिया आर्शीवाद

-गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भाजपा द्वारा संतो को सम्मानित करके उन्हें आर्शीवाद ग्रहण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शक्तिपीठ मुबारकगंज जाकर मुख्य अर्चक सुधीर पाण्डेय को सम्मानित किया। मंदिर में आयोजित पूजन अर्चन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़े  स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करेंट की चपेट में आकर दादी-पोती की मौत

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जीवन में गुरु का अहम महत्व है, क्योंकि गुरु ही यह बता सकते हैं कि किस तरह से धर्म मार्ग पर चल कर हम मोक्ष तथा शांति की प्राप्ति कर सकते हैं। हमारी नई पीढ़ी दिनोंदिन भटकती जा रही है। ऐसे में वेद गंथों पर आधारित अध्यात्मिक मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। संतो व गुरु का सानिध्य हमें यह मार्गदर्शन दे सकता है। इसके सहारे हम अपनी जीवन शैली में परिवर्तन ला सकते है। जो समाज व राष्ट्र के उत्थान में सहायक होगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनपद के सभी मण्डलों में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा मंदिरों, शक्तिपीठों में जाकर साधू संतो व विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya