रामनगरी में गूंज रहे देवी गीत, जयकारों से भक्तिमय माहौल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली में नवरात्र पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भजन कीर्तन ने पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया है। इसी कड़ी में इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए हो रहा है। कई जगह व्यक्तिगत रुप से भी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हुई है। शहर के नाका गांधी नगर में गरिमा जायसवाल द्वारा स्थापित प्रतिमा पंडाल में केवल महिलाओं के द्वारा पूरा आयोजन किया जाता है। जहां महाअष्टमी पर छप्पन भोग लगाया गया। गरिमा जायसवाल ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के लिए उनके द्वारा मन्नत मांगी गयी थी। जिसके बाद पिछले चार वर्षो से प्रतिमा की स्थापना, भजन कीर्तन किया गया।

प्रतिमाओं का विसर्जन कल, तैयारियां पूरी

-केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति द्वारा विजयदशमी के दिन मां की प्रतिमा के विसर्जन की समस्त तैयारी संपूर्ण हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आगे कहा कि केंद्रीय समिति अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को क्षेत्रवार क्रमशः विसर्जन व्यवस्था पर निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए उसकी संपूर्ण जानकारी निर्मली कुंड पर केंद्रीय सूचना कक्ष में देने को कहा ज्ञातव्य हो कि स्थानीय शुभम हॉट सुभाष नगर की तैयारी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार केंद्रीय समिति अपने निर्मली कुंड स्थित केंद्रीय कक्ष से समस्त समितियों वार्ता करते हुए प्रतिमाओं की ताजा स्थिति की जानकारी लेते हुए, कार्य करेंगे । जिससे विसर्जन के कार्य सुचारू रूप से और शीघ्रता से हो जाएं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल और संस्था के प्रमुख संरक्षक विजय गुप्ता के नेतृत्व एवं कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी जगह जगह समितियों के पदाधिकारियों का स्वागत करते जगह जगह उपस्थित रहेंगे ।

इसे भी पढ़े  अदालत के आदेश पर चार माह बाद हादसे में मौत की रिपोर्ट

वहीं केंद्रीय समिति के कुछ पदाधिकारी चौक घंटाघर से सहादतगंज हनुमानगढ़ी के बीच निरंतर भ्रमण करते हुए मेला क्षेत्र में निगरानी करेंगे । वहीं केंद्रीय समिति के गगन जायसवाल एवं रवि कांत आर्य के नेतृत्व में रोहित अग्रवाल अंकुश गुप्ता विवेक साहू आदि कुछ पदाधिकारी प्रतिमाओं को शीघ्र अतिशीघ्र विसर्जित करने का कार्य करेगी । बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही केंद्रीय समिति अपने परंपरागत व्यवस्था के अनुरूप विसर्जन कार्य शुक्रवार को विसर्जन का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर समन्वय के साथ संपन्न कराएगी । बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति जे एन चतुर्वेदी ,केशव बिगुलर,डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह , सुप्रीत कपूर , शिवजी गौड़, राजेश गौड़ पार्षद ,अतुल सिंह, अशोक कनक ,पवन निषाद, अखिलेश पाठक ,अमित कनौजिया ,चंदन गुप्ता, आलोक शंकर , राजू जायसवाल, सुनील मौर्य ,बजरंगी साहू, रोहित अग्रवाल, अंकुश गुप्ता ,संजय श्रीवास्तव, नागेंद्र पांडे , मुन्ना यादव ,अश्वनी सिंह, कन्हैया अग्रवाल ,सिद्धार्थ महान ,आशीष महिंद्रा, विवेकानंद , देवेंद्र अग्रहरी , दीपू मिश्रा , मुन्ना यादव, अशोका द्विवेदी, शकुंतला गौतम , कौशिक प्रमाणिक, अरुण अग्रहरि एवं राधेश्याम यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya