राम मंदिर की भव्यता के अनुरूप होंगे विकास कार्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में राम लला के भव्य मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा दूसरे चरण की बैठक में भी हुई। मन्दिर परिसर के बाहर भी मन्दिर की तर्ज पर विकास कार्य होंगे।
दूसरे दिन की बैठक भी सर्किट हाउस में हुई। जिसमें 15 दिसंबर के बाद बुनियाद की नियमित खोदाई शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा कि 15 दिसंबर तक देश के जाने-माने तकनीकी विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट व समिति को दे देंगे। मन्दिर निर्माण के प्रथम चरण में परकोटे का निर्माण होगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया कि 67 एकड़ के बाहर राम मंदिर की भव्यता के अनुरूप ही विकास कार्य होंगे। बताया कि जिला प्रशासन के साथ ट्रस्ट से सामंजस्य बनाकर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। दो दिवसीय बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि, महासचिव चंपत राय, सदस्य डा. अनिल मिश्र, जगदीश आफजे, आशीष सोमपुरा, निखिल सोमपुरा, शत्रुघ्न सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) व एलएण्डटी के कार्यकारी अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी (सेवानिवृत्त आईएएस), अक्षरधाम के आर्किटेक्ट ब्रह्मबिहारी स्वामी सहित टाटा, सीबीआरआई, रुड़की व आईआईटी, चेन्नई एवं सूरत के विशेषज्ञ शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने नवरात्रि पर कराया फलाहार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya