हिंदी के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं : डॉ. देवी सहाय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान की हुई बैठक

अयोध्या। हिंदी के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उक्त उद्गार आज यहां तुलसी स्मारक भवन रायगंज अयोध्या में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए पूर्णरूपेण समर्पित संगठन हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 14 सितंबर हिंदी दिवस की तीसरी तैयारी बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवी सहाय पांडेय दीप ने कहा कि दक्षिण भारत में अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा सरकार ने त्रिभाषा फार्मूले को नष्ट किया जो उचित नहीं है।
मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए प्रबन्धक व साहित्यकार कृष्णचन्द्र मौर्य ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति को संपूर्ण विश्व में पुनर्स्थापित करने के लिए हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करना होगा। मुख्य वक्ता के रूप में अपनी अभिव्यक्ति में वरिष्ठ साहित्यकार एवं तमाम राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत डॉ देवी सहाय दीप ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम की धरती अयोध्या में हिंदी वाचनालय तथा सरकारी प्रेस की नितांत आवश्यकता है। बैठक का संचालन करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सम्राट अशोक मौर्य ने सबका आभार व्यक्त करते हुए 14 सितंबर को हिंदी दिवस को भव्यता से मनाने की अपील की । हिंदी दिवस के अवसर पर समाज में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय संस्था के द्वारा लिया गया, जो संस्था के द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। जिसमें प्रमुख लोगों में साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव , मं0 जयराम दास, रमाशरण अवस्थी, सुबोध श्रीवास्तव ,जयप्रकाश सिंह ,साहित्यकार कात्यायनी उपाध्याय ,कृषि वैज्ञानिक डॉ0 रवि प्रकाश मौर्य ,डॉ आदित्य नारायण त्रिपाठी, पत्रकार अनूप श्रीवास्तव ,डॉ0 उमानाथ द्विवेदी ,पूनम सिंह ,वासुदेव मौर्य ,सत्यनारायण मौर्य ,रामजी राम यादव, सत्यदेव मिश्रा ,दुर्गेश श्रीवास्तव ,तारकेश्वर मिश्र ,प्रवीण गुप्ता ,खेल के क्षेत्र में वर्तिका सिंह, संपूर्णानंद बागी, रमाकांत वर्मा ,डॉ केशव प्रसाद ,सुभाष चौरसिया , मुजम्मिल फिदा हुसैन ,आशुतोषानंद त्रिपाठी, उदय नारायण सिंह ,सहित कई विभूतियां को संस्थान की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुकेश भारतीय, डा0 रामकरन सिंह कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह ,पत्रकार पवन पांडे, प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, मास्टर खलीक अहमद, गीता मिश्रा, डी0 के0 तिवारी, के0 डी0 मिश्रा, गुड़िया त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र पार्षद महेंद्र शुक्ला , चौधरी बलराम यादव , अंबिकानंद त्रिपाठी ,अतुल मौर्य, गोविंद सोनी, राम बदल ,रामकेर सिंह, आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya