अयोध्या का विकास सपा सरकार की देन : तेजनारायण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- भाजपा सरकार में निर्माण कार्यों का बुरा हाल

अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या महानगर कमेटी द्वारा स्वर्गद्वार वार्ड में पार्षद महेंद्र शुक्ला के संयोजन में बैठक समपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव व संचालन हामिद जाफ़र मीसम ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा जिस तरह सीवर लाइन का काम समाजवादी सरकार में हुआ वो आज ठप पड़ा हुआ है ,भजन स्थल का बुरा हाल कर दिया है ,आज जो हवाई अड्डा की बात भाजपा कर रही है वो भी अखिलेश यादव की देन है उसकी ज़मीन भी सपा कार्यकाल में ली गयी थी ,कोई भी काम आज तक भाजपा ने नही किया है जितना भी काम हुआ वो समाजवादी सरकार की देन है ,महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आपको उस विधायक और सरकार को चुनना है जो जनता के दुःख दर्द को समझे उस सरकार को नही जो उद्योगपति के इशारे पे चले ,भाजपा के मौजूदा विधायक कभी जनता के बीच नही रहते ,जनता के बीच सिर्फ पवन पांडे ही दिखाई देते है ,इस बार जनता का विधायक चुनिए इस अपील के साथ हम आपके बीच आये है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ,ज़िला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल , पार्षद हाजी असद ,महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरोज यादव, बृजेश सिंह , पूर्व प्रदेश सचिव सयुस मो. सुहैल , शक्ति जायसवाल , प्रवीण सिंह , इमरान भाई, शाहबाज़ लकी ,शोएब खान ,बद्री त्रिपाठी , मस्तराम यादव , राकेश पाण्डेय, विदुर ,विजय मिश्र ,आचार्य राम कुमार शास्त्री , बाबू राम मिश्र , कामेश्वर तिवारी , प्रद्युमन मिश्र ,उमेश चन्द्र पाण्डेय , लक्ष्मी मंगल शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya