उत्तर प्रदेश में भी संगठन को किया जायेगा मजबूत
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल की जीत है दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा जनता के बुनियादी मुद्दों पर किए गए कामों को आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर उस पर मुहर लगा दी है । श्री सिंह सिविल लाइन स्थित एक होटल सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल की चर्चा पूरे प्रदेश में करेंगे ।
श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में यह अकेला ऐसा दिल्ली राज्य चुनाव था, जिसमें अलग अलग राज्यों के 11 मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, कई पूर्व मुख्यमंत्री, व अन्य मंत्रीयों तथा 200 सांसद सहित खुद पीएम मोदी व ग्रहमंत्री अमित शाह प्रचार में लगे रहे। और पार्टी को बदनाम करने में कोई कमी नहीं छोडी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने अरविंद केजरीवाल जी पर जमकर हमला बोला। तथा उन्हें बदमान करने की हर कोशिश की, लेकिन हमेशा सच की जीत होती है। और दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि सच क्या है। अब यूपी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी को मिले बहुमत से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जएगा। प्रदेश के लोगों को केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल को लेकर जागरूक किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा बक्स सिंह संचालन जिला सचिव अनिल कुमार प्रजापति ने किया
छात्र विंग प्रदेश अध्यक्ष बंसराज दुबे व आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 23 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे सांसद संजय सिंह चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे उसके बाद उनका काफिला रोड शो करते हुए जीपीओ परिवर्तन चौक पुराना हाई कोर्ट कैसरबाग बस अड्डा और फिर उसके बाद गांधी भवन पहुंचेगा जहां वह प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की स्वागत की जिम्मेदारियां दी गई हैं और प्रथम बार लखनऊ आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा बक्स सिंह संचालन जिला सचिव अनिल कुमार प्रजापति ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गंगा बक्स सिंह अनिल कुमार प्रजापति मोहम्मद नदीम रजा मोहम्मद इसराइल अंगूर प्रसाद यादव नोमान अहमद गायत्री मिश्रा डॉक्टर शौकत अली साही मोहम्मद दानिश शकील अहमद राम कुमार साहनी ओम प्रकाश पासवान मायाराम वर्मा जुल्फिकार आलम कलीम अहमद मोहम्मद कयूम सूरज आज प्रमुख लोग शामिल थे ।