साजिशों के बावजूद दिल्ली सरकार लिख रही रोज एक नया इतिहास : सभाजीत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस पर मरीजों में बांटा फल

अयोध्या। आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये उनके स्वास्थ्य का हाल चाल पूछा।
सभाजीत सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना लेकर राजनीति में आयी पार्टी ने आज अपने स्थापना के 7 साल पूरे किये। आम आदमी को मूलभूत सुविधाओं शिक्षा ,स्वास्थ्य ,बिजली ,पानी के मुद्दे पर राजनीति में आयी पार्टी ने अपने पहले ही कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाया द्य आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा बनाये गए स्कूल और अस्पताल की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है और हम उत्तर प्रदेश में जनता के मूलभूत मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सारी साजिशों के बावजूद भारतीय राजनीति इतिहास में दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में रोज एक नया इतिहास लिख रही है । उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामानाएँ प्रेषित की द्यइस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा बक्स सिंह अनिल कुमार प्रजापति, गायत्री मिश्रा नदीम रजा, मोहम्मद इसराइल मोहम्मद शारजा राम कुमार साहनी राजमनि गौड़ अशोक कुमार गौड़ गुरु प्रसाद यादव मोहम्मद शकील झिंकु राम कोरी सरिता दुबे मालती गौड़ प्रहलाद शर्मा राजीव पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya