डीईओ ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, दिए निर्देश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि सत्यापन कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्राप्त प्रमाण पत्रों की गहन जांच कर वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं को ही सूची में सम्मिलित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु डीसी एनआरएलएम, सीएमओ,पीओ डूडा को निर्देशित किया कि नगरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक फॉर्म-6 का भरवाए और इसकी लगातार समीक्षा भी करते रहे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ स्तर तक समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आपत्तियों एवं दावों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फील्ड में कार्यरत कर्मियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya