गैस सिलेंडर व बाइक पर माला चढ़ाकर किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

अयोध्या। गुरूवार को्र रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महंगाई मुक्त अभियान के तहत कांग्रेस जनों ने लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध मे रसोईं गैस सिलेंडर और मोटर साइकिल पर माला पहनाकर धरना कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा चुनावों के बाद से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं में के दामों में लगातार हो रही वृद्धि कर आम जनता के साथ विश्वासघात किया है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा जब से भाजपा सत्ता में आई है महंगाई आसमान छू रही। निम्न और मध्यम वर्ग का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। भाजपा को जाति धर्म की राजनीति से सत्ता हासिल कर लेती है पर उसे आम आदमी के हितों का ध्यान नही रहता। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने गुस्सा जताते हुए कहा भाजपा  पूंजीपतियों के हाथ खेल रही।

कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम रानू के अनुसार विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम नरेश मौर्य, हरजीत सलूजा, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय ,बसंत मिश्रा, डॉ विनोद गुप्ता, कुँवर अभ्युदय प्रताप सिंह, धीरेंद्र नाथ वर्मा, रामसागर रावत, राम अवध ,राम निहाल मौर्य, रमेन्द्र, शिव सिंह यादव, मोहम्मद आरिफ़ ,अब्दुल हक़ीम,ओम प्रकाश भारती ,राम निहाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya