किसानों की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्याः अखिलेश यादव

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-पूर्व मुख्यमंत्री का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अयोध्या। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि किसानों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र की हत्या है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आजमगढ़ जाते समय बसहा तिराहे पर कुछ देर रुके थे। जहाँ वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह (अनूप) के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह व स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतर कर सभी का अभिवादन किया। संदेश दिया कि अभी से प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लग जाएं। कहा कि सपा हमेशा से किसानों की लड़ाई लडती आई है। जिस तरह से भाजपा सरकारें किसानो की आवाज को दबा रहीं यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होने कहा कि सपा किसानों के साथ है और किसान विरोधी बिल के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हर आंदोलन में सपा बढचढ कर भूमिका निभाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को जनता व किसानों के बीच जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के पर्दाफाश का आह्वान किया। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता अनूप सिंह के साथ स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोली यादव, दीदार अब्बास, बाबा रामदीन यादव, अरशद आलम मोनू, डिंपल पांडे, प्रधान सहदेव यादव, हरीश चंद वर्मा, राजेश प्रताप सिंह, शत्रुहन यादव, विकास वर्मा, अवधेश सिंह, बंटी खान, रवि वर्मा, अनुराग सिंह, पवन यादव, शेखर सिंह, दिलीप सिंह, सुनील मौर्य, गोरखनाथ शुक्ला, प्रदीप यादव, टुनटुन सिंह, उत्तम सिंह, संतोष सिंह, बाबू यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भव्य स्वागत अयोध्या महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव की अगुवाई में पंचशील होटल के पास हाईवे पर किया गया। आजमगढ़ रोड पर पाराखान गांव के पास पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद आजमगढ़ रवाना हो गए।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya