लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की मासिक बैठक कचेहरी स्थित सेनानी भवन मे प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने बताया कि राजनैतिक पेंशन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने परिवाहन निगम की बसों में लोकतंत्र सेनानियों के लिए सीट आरक्षित करने तथा उस पर लोकतंत्र सेनानी अंकित करने तथा लोकतंत्र सेनानियों को स्वास्थ्य हेतु गोल्डन कार्ड जारी करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। लेकिन इस पर कोई कारवाई नहीं हुई। इस पर बैठक में आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही साथ उन्होने यह भी बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के अंतिम संस्कार हेतु शासन से धन स्वीकृत किया गया है। जबकि स्वतंत्रता सेनानी नाम मात्र के रह गये। लोकतंत्र सेनानियों के भी अंतिम संस्कार हेतु धन स्वीकृत करने के लिए शासन से शीघ्र कारवाई करने की मांग की गयी है। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने किया तथा बैठक में वंशीलाल, आत्माराम तिवारी, नरसिंह वर्मा, हरिश्चन्द्र सिंह, अब्दुल हकीम, जय जय राम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya