अयोध्या को धाम घोषित करने की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

अयोध्या। अयोध्या को धाम घोषित किये जाने की मांग को लेकर अयोध्या धाम समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धाम के संयोजक संजय महेन्द्रा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री महंथ योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी ने लिया।
उक्त जानकारी देते हुए अयोध्या धाम समिति के संयोजक संजय महेन्द्रा ने बताया कि ज्ञापन द्वारा मुख्यमंत्री से यह माँग किया गया है कि अयोध्या के चौरासी कोस परिक्षेत्र को अयोध्या धाम घोषित किया जाय। यह मॉंग काफी दिनो ंसे समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति को पूर्ण विश्वास है कि दीप उत्सव में मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या को धाम घोषित करके अयोध्या व प्रभु श्रीराम का मान विश्व पटल पर रखेंगे। जबकि सरकार ने फैजाबाद बस स्टैण्ड का नाम अयोध्या धाम किया है। पुराणों में भी अयोध्या को धाम का दर्जा दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष निरंकार अग्रवाल, संरक्षक राम बहल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राजपाल, महामंत्री श्रीमती प्रमिला राजपूत, उपाध्यक्ष सुप्रीत कपूर, मीडिया प्रभारी कवीन्द्र साहनी, सचिव डिम्पल सोनी एडवोकेट, सचिव रवि कुमार मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ती संतोष गर्ग, राजेश यादव, अरूण साहू सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़े  मूर्तिकार रूपी शिक्षक ही विद्यार्थियों में करते हैं ज्ञान का संचार : श्रीधराचार्य
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya