अयोध्या के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद लल्लू सिंह ने नई दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अयोध्या के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी तथा नई ट्रेनों के संचालन को लेकर वार्ता की। इसके साथ में रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा व अयोध्या कैंट से दिल्ली के मध्य चलने वाली ट्रेन का नाम श्रीराम अथवा अयोध्या एक्सप्रेस करने की मांग की। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान अयोध्या कैंट से रायबरेली 2.5 लाख करोड़ की लागत से नई रेल लाईन पर चर्चा हुई। जिसका सर्वे पूरा कर लिया गया है।

अयोध्या कैंट स्टेशन का पूर्ननिर्माण एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं सौन्दर्यीकरण, अयोध्या स्टेशन के फेस-2 की स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारम्भ कराने जाने हेतु भी वार्ता की गयी। इसके साथ में अयोध्या/अयोध्या कैंट से चित्रकूट इंटरसिटी ट्रेन, अयोध्या/अयोध्या कैंट से सीतामढ़ी, अयोध्या/अयोध्या कैंट से माता वैष्णौदेवी, अयोध्या/अयोध्या कैंट से जगन्नाथपुरी, अयोध्या/अयोध्या कैंट से द्वारिका गुजरात व अयोध्या/अयोध्या कैंट से नई दिल्ली तक नई ट्रेनों के संचालन की मांग की गयी।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि रेलमंत्री ने अयोध्या से सम्बंधित कार्यो पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या को वैश्विक नगरी के रुप में विकसित करने के लिए संकल्पित है। इसलिए भारत सरकार, रेलवे व सड़क परिवाहन मंत्रालय ने 2014 से ही अयोध्या से जुड़े कई कार्यो को पूर्ण कर लिया है तथा कई में काम चल रहा है। इसमें अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन परियोजना पर काम चल रहा है। अयोध्या रिंगरोड़ में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अयोध्या से जौनपुर फोरलेन व अयोध्या से प्रतापगढ़ फोरलेन डीपीआर गठन की प्रक्रिया में है।

इसे भी पढ़े  आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी समेत दो पर हमला

अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा पथ को एनएच 227 वी घोषित कर जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। अयोध्या स्टेशन का प्रथम फेज का कार्य पूर्ण होने वाला है। अयोध्या से मनकापुर, अयोध्या कैंट से प्रयागराज, अयोध्या कैंट से अकबरपुर तथा अयोध्या कैंट से बाराबंकी रेलवे लाईन का विद्युतीकरण पूर्ण कर लिया गया है। बाराबंकी-अयोध्या-जफराबाद रेलवे लाईन का दोहरीकरण दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उड्डयन मंत्रालय अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण कर रहा है। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने जमीन उपलब्ध करा दी है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एक नया केन्द्रीय विद्यालय खोलने जा रहा है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार अयोध्या में प्लास्टिक एवं पेट्रो कैमिकल्स तकनीक संस्थान की स्थापना करने जा रहा है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के मार्गदर्शन में पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास के लिए लगातार नई योजनाएं प्रदान की है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya