आंधी तूफान व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का लिया जायजा

अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार को भोर में तेज हवा, आंधी तूफान और ओलावृष्ट गांवों का कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने भ्रमण किया।और प्राकृतिक आपदा से किसानों की क्षति हुई फसलों का जायजा लिया।

प्रभावित गांवखण्ड पिपरा मीनापुर जुनेदपुर डफियापुर पहुंच कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला ने प्रभावित किसानों से मिलकर प्राकृतिकआपदा से उनके फसलों के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ओला विष्ट प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए जिला अधिकारी अयोध्या को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के खेतों का सर्वे करा कर उन्हें मुआवजा दिए जाने की मांग की।

इसके अलावा श्री शुक्ला ने आंधी तूफान से चरमराई विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कर निर्बाध गति से विद्युत आपूर्ति करने की मांग की।इस अवसर पर रणजीत सिंह,राम कृष्ण शुक्ला,केशव प्रसाद,नदीम अहमद,अनमोल शुक्ला,शिवकुमार मौर्या,मुबीन अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़े  बस व ट्रक आपरेटर्स के साथ आरटीओ ने की बैठक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya