दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे अयोध्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मंगलवार की सुबह करेंगे रामलला का दर्शन

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंच गये है वह यहां सरयू आरती में शामिल होंगे उसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

मगंलवार की सुबह हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। सोमवार को अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। उनके साथ में राज्यसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह मौजूद हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन रूट का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya