दीपोत्सव इस बार और अधिक होगा खास : वेद प्रकाश गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन समेत कई योजनाओं का होगा लोकार्पण

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का दीपोत्सव इस बार और अधिक खास होगा। साढ़े सात लाख दिए जलाए जाएंगे जबकि योजना 09 लाख दिए जलाए जाने की है। उक्त बातें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहीं। सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वेद गुप्ता ने साढे 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट भी पेश किया।

इस दौरान श्रीराम की प्रतिमा विषयक प्रश्न पर बताया कि अयोध्या धाम में लगने वाली भगवान श्रीराम की 252 मीटर की प्रतिमा स्थापित करने में अभी बिलम्ब है। क्योंकि अभी तक प्रतिमा स्थापित करने के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका है। वहीं भगवान राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

बताया कि राम नगरी में चल रहीं कई योजनाओं की वजह से भगवान श्रीराम की मूर्ति योजना में देरी हो रही है। विधायक ने कहा कि इस बार दीपोत्सव साढ़े सात लाख दिए जलाकर मनाया जाएगा जो ऐतिहासिक होगा। हालांकि योजना 09 लाख दिए जलाने की है। बताया कि जब पहला दीपोत्सव मनाया गया तो पूरे प्रदेश से दीपों की व्यवस्था की गई थी। जबकि इस बार माटी कला बोर्ड के माध्यम से प्रजापति समाज मिट्टी के दिए मुहैया करा रहा है। इसके लिए कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक भी दिए गए हैं।दीपोत्सव के मौके पर अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा व अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का लोकार्पण भी हो सकता है।

इस अवसर पर कई योजनाओं का शिलान्यास भी होगा। बताया कि दशरथ समाधि व सूर्य कुंड का कायाकल्प किया जा रहा है। सूर्य कुंड के लिए 24 करोड़ रुपये भी मिल चुके हैं। चर्चाओं में रही बैसिंग गौशाला के मामले में अयोध्या विधायक ने कहा कि नगर निगम इस पर कार्रवाई कर रहा है। यहां सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है गौशाला के लिए बैसिंग गांव में 108 बीघे जमीन दी गई थी।असन्तोष जनक कार्य के चलते कार्यदायी संस्था पर नगर निगम निगम ने काली सूची में डाला है। प्रेसकांफ्रेस के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र भी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya