शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक मनाया जायेगा दीपोत्सव : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-23 अक्टूबर को पीएम मोदी मोदी के अयोध्या आने की अटकलों पर कहा मै सबरी की तरह अपने प्रभु कर कर रहा हूं इंतजार

अयोध्या। राम की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाने की तैयारियां तेज कर दी गयी है, दीपोत्सव के दिन यानी 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने के अटकलों पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मैं और सभी कार्यकर्ता सबरी की तरह अपने प्रभु का इंतजार कर रहा हूं। सांसद लल्लू सिंह ने खुद को सबरी बताया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रभु श्री राम।

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में आने के लिए पीएमओ से कार्यक्रम तय होता है अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आते हैं तो भव्य स्वागत किया जाएगा। लल्लू सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वह सभी लोग अपने घर पर अपने नजदीकी चौराहों पर दीपोत्सव के दिन दीप जलाएं। लल्लू सिंह ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक दीपोत्सव मनाया जाएगा।

जनता जनार्दन से अपील की जा रही है कि वह सभी अपने घरों पर व नजदीकी चौराहों पर 23 अक्टूबर को दीपोत्सव के दिन दीप जलाकर प्रभु श्री राम के आगमन का भव्य उत्सव मनाए। दरअसल राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दिन 17 लाख दिये जला कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। उसी कड़ी में यह फैसला लिया गया है कि पूरे जनपद में दीपोत्सव मनाया जाए। इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र भी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya