राम की पैड़ी के सभी घाटों का दीपोत्सव नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नोडल अधिकारी ने दीपोत्सव पदाधिकारियों से दीए बिछाने की योजना पर की चर्चा

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश क्रम में दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को सायं राम की पैड़ी के सभी घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त प्रो. सिंह ने हर घाटों की लम्बाई व चौडाई को देखते हुए पदाधिकारियों के साथ दीए बिछाने की योजना पर चर्चा की। प्रो. सिंह ने निरीक्षण के दौरान राम की पैड़ी पंप हाउस से लक्ष्मण किला आगे सद्गुरू सदन तक घाटों का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने वालंटियर्स के दीए बिछाने व जलाने की पूरी प्रक्रिया से अवगत होते हुए पदाधिकारियों से तेजी के साथ क्रियान्वयन करने का निर्देश प्रदान किया।

इसके अतिरिक्त प्रो. अजय प्रताप ने दीए की संख्या में इजाफा से बढ़े घाटों का भी जायजा लिया। मौके पर दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के दिए गए निर्देशक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। इस बार के दीपोत्सव में प्रदेश शासन द्वारा 14 लाख 50 हजार का लक्ष्य दिया गया है। विश्वविद्यालय के 18 हजार से अधिक वालंटियर्स सभी घाटों पर 16 लाख से अधिक दीए बिछायेंगे व जलायेंगे। पूरे दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए कमेटियां बना दी गई है। सभी अपने-अपने कार्यों का निष्पादन तेजी के साथ कर रहे है। नोडल अधिकारी ने बताया कि पौराणिक नगरी अयोध्या प्रभु श्रीराम के नाम से जानी जाती है।

यहां का दीपोत्सव की पूरे विश्व में चर्चा है। इस बार का छठवां दीपोत्सव एतिहासिक होगा। विश्वविद्यालय के वालंटियर्स पूरी मुस्तैदी के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। पुनः पांचवी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करायेंगे। निरीक्षण के दौरान उप-नोडल अधिकारी डॉ0 संग्राम सिंह, प्रो0 रमापति मिश्र, इंजीनियर अनुराग सिंह, इजीनियर पियूष राय, मंगलम सिंह सहित दीपोत्सव के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  काफी मशीन में धमाके से विकलांग हुआ मशीन चला रहा युवक

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya