दीपोत्सव : गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-साकेत महाविद्यालय से निकली रामायणकालीन 11 शोभायात्राएं

अयोध्या। पांचवें दीपोत्सव के का आगाज बुधवार सुबह 10 बजे गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्राओं से ही शुरू हो गया।का.सु. साकेत महाविद्यालय से रामायणकालीन 11 शोभायात्राएं निकाली गयीं। राम की धुन के साथ निकल रहीं झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। भगवान के स्वरूप पर फूलों की बारिश की। हर कोई अपने ईष्ट को मोबाइल में कैद करता दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे।

शोभायात्रा को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ में जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता भी रहे शोभायात्राओं में तरह-तरह का मंचन हो रहा था। हर झांकी के साथ कलाकार डांडिया, पारंपरिक नृत्य व देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देते नजर आए। साथ चल रहे भगवान राम के परिवार के स्वरूप के दीदार का हर कोई दीवाना दिखा। यह झांकियां बिडला धर्मशाला, हनुमानगढ़ी, श्रृंगारघाट, नयाघाट तिराहा होते हुए रामकथा पार्क पर दो बजे पहुंची।

इस दौरान रास्ते में व घरों की छतों पर खड़े श्रद्धालु झांकियों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। ऐसा विहंगम नजारा शायद त्रेता युग के बाद बुधवार को अयोध्या की सड़कों पर दिखा। श्रद्धालु राम नाम की भक्ति में डूब भगवान राम के आगमन की इस मंगल बेला के साक्षी बन गए। अयोध्या में लाउडस्पीकरों पर हर जगह राम नाम की ही धुन बज रही है।

इसमें बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं सभी मगन दिखे। झांकियों को मोबाइल में कैद करने की भी होड़ दिखी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इसे भी पढ़े  चेकिंग व रिचेकिंग का चक्र, है आवेशी-बाध्यता दुष्चक्र : डा. आलोक मनदर्शन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya