दीपोत्सव 2024 : भव्य दीपोत्सव का इस बार बनाया जाएगा नया कीर्तिमान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डीएम ने की बैठक, 30 अक्टूबर को होना है दीपोत्सव, पांच दिन होंगे कार्यक्रम

अयोध्या। इस बार का दीपोत्सव दिव्य एवं भव्य के साथ साथ नया कीर्तिमान बनाएगा। जिसका लक्ष्य निर्धारित हो चुका है। इस प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला-2024 को भव्य एवं सकुशल आयोजित किए जाने की बाबत गुरुवार को डीएम चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियों पर मंथन किया गया। जिला अधिकारी ने कहा कि इस दीपोत्सव पर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसकी प्राप्ति को पर्याप्त संख्या में वालंटियर लगाए जाएं। जिन विभागों में टेंडर की प्रक्रिया होनी है उसको यथाशीघ्र प्रारम्भ करते हुए समय पर पूर्ण करें। जिन कार्यो को कई विभागों द्वारा मिलकर सम्पादित किया जाना है वह सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर दीपोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराएं।

डीएम चन्द्र विजय सिंह ने सीएमओ को श्रद्वालुओं की सुविधा को स्वास्थ्य कैम्प लगाने, नगर निगम को साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था, विद्युत विभाग को निरन्तर विद्युत आपूर्ति तथा निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने दीपोत्सव 2024 का तिथिवार विवरण की जानकारी दी। बताया कि 28 अक्टूबर 2024 को गोवस्त द्वादशी, 29 को धन त्रयोदशी, 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली (दीपोत्सव) तथा 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का पर्व है।

बताया कि दीपोत्सव पर साकेत महाविद्यालय में झांकी एवं शोभायात्रा, रामकथा पार्क के कार्यक्रम, सरयू आरती, राम की पैड़ी पर सांस्कृतिक कार्य होंगे। सूचना, पर्यटन, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा आदि के अधिकारियों से कार्ययोजना के अनुरूप दीपोत्सव सम्पन्न कराने को अपने-अपने विभाग से सम्बंधित कार्यो एवं दायित्वों से सम्बंधित तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया। डीएम ने सभी अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दीपोत्सव की तैयारियों करने के निर्देश दिए। बैठक में दीपोत्सव 2024 के अवसर पर पूर्व की भांति अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं अन्य मुख्य स्थलों पर दीप प्रज्जवलन किये जाने के सम्बंध में व आगामी 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में चर्चा की गई।

इसे भी पढ़े  मुख्यमंत्री के सपनों को पूरा कर रही इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड

बैठक में एसएसपी राजकरन नैय्यर, सीडीओ ऋषिराज, सीएमओ डा संजय जैन, उपनिदेशक पर्यटन, एसपी सिटी, पंचायती राज, संस्कृति, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, सूचना, लोक निर्माण विभाग आदि सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya