-गैस एजेंसी के संचालकों ने गोदाम पर लगाया ताला
सोहावल। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। पिछले सप्ताह से शुरू हुई रसोई गैस की किल्लत अब एक समस्या बन चुकी है। इसके लिए गोदाम पर उपभोक्ताओं के बीच मारामारी की नौबत आ रही है। गैस एजेंसी के संचालकों ने गोदाम पर ताला जड़ किनारा कस रखा है।
क्षेत्र में रसोई गैस की कमी धीरे-धीरे बड़ी समस्या बन चुकी है गांव से लेकर नगर तक सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा है। चाय पान के होटल हो या घर का चूल्हा दोनों बुझने की नौबत आ गई है। गैस गोदाम पर लंबी-लंबी लाइन भोर की सुबह से ही लगकर 10 बजे तक समाप्त हो जाती है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की हो या इंडेन की दोनों गैस गोदाम पर कमोबेश हालात एक जैसी है।
एचपी गैस एजेंसी सोहावल के संचालक मोहम्मद राशिद कहते हैं कि तीन दिन में एक ट्रक गैस आ रही है। मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर आने से समस्या खड़ी हुई है। शनिवार को सोहावल इंडेन गैस गोदाम पर गैस के लिए उपभोक्ताओं के बीच मारामारी शुरू हुई तो गोदाम संचालकों ने गोदाम में ताला जड़ किनारा कस लिया। आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह ने बताया कि गोदाम संचालकों की दो बार बैठक हो चुकी है। आपूर्ति थोड़ी कम हो रही है। लेकिन समस्या नियंत्रण में है। प्रशासन बराबर निगाह जमाए हुए है।
गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस, प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘महंगाई मैन’
अयोध्या। शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी ने घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इस फैसले के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘महंगाई मैन’ करार दिया है।
कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा की मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है आम आदमी को महंगाई बदहाली के अलावा कुछ नहीं दिया उन्होंने कहा आपदा में अवसर देखकर जो आम आदमी के भोजन को महंगा किया है उसका जवाब देश की जनता आने वाली दिनों में देगी श्री सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी आमजन के हितों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी उन्होंने कहा मोदी सरकार आम जनता को महंगाई बेरोजगारी से ध्यान बांटने के लिए अनर्गल बातें कर देश की जनता को गुमराह करती है।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण ने कहा भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है आम आदमी को महंगाई और बदहाली के अलावा कुछ नहीं दिया, उन्होंने कहा आपदा में अवसर देखकर जो आम आदमी के भोजन को महंगा किया है उसका जवाब देश की जनता आने वाली दिनों में देगी। श्री सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी आमजन के हितों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी उन्होंने कहा मोदी सरकार आम जनता को महंगाई बेरोजगारी से ध्यान बांटने के लिए अनर्गल बातें कर देश की जनता को गुमराह करती है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह,जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने भी रसोई गैस व कामर्शियल सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए कहा भाजपा की सत्ता से विदाई के बाद ही आम आदमी को महंगाई से राहत मिलेगी ।
नेताओ ने कहा भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है तब से देश के गरीबों को नुकसान पहुंचा कर अमीरों को फायदा पहुंचा रही है, लेकिन जनता अब उनके मंसूबों को भाप चुकी है।