दीपोत्सव में प्रत्येक गली व मोहल्लों में जलेगा दीपक : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

सांसद ने महानगर के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। कौशलपुरी कालोनी के सुरेन्द्र लान मे सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में आयोजित महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक में दीपोत्सव में जनसहभागिता बढ़ाने के विषय पर प्रभावी रणनीति बनायी गयी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां देने के साथ आम जनता से सम्पर्क व संवाद स्थापित करके उनका दीपोत्सव में शरीक होने के लिए आवाहन करने के लिए कहा गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर परिभाषित किया है। विभिन्न माध्यमों सें विश्व अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव का दर्शन करता है। सबसे बड़ी जिम्मेदारी अयोध्या में रहने वालों पर है। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के साथ अपनी सकारात्मक भूमिका सबको स्वयं सुनिश्चित करनी होगी। प्रत्येक गली चौराहें व मुहल्ले में दीपक जलना चाहिए। कार्यकर्ता जनसम्पर्क करके आम जनता को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करें। पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं से वार्ता करके जनसहभागिता बढ़ाने के लिए रणनीति बनायें। तिराहे व चौराहों पर रंगोली बनाये। अपने कृत्यों से अयोध्या की महिमा व गरिमा को प्रसारित करे। पार्को में स्वच्छता अभियान चलाकर दीपक प्रज्जवलित करे। महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष भी दीपक जलाने का काम कार्यकर्ता करें। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, विजय गुप्ता, अशोका द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, रामधीरज पाण्डेय, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, गणेश गुप्ता, हरभजन गौड़, रणधीर सिंह डब्लू, शिवनारायन तिवारी, नलिनी श्रीवास्तव, विजेता जायसवाल, राजीव सिंह, लक्ष्मण वर्मा, दिनेश जायसवाल, प्रमोद मौर्या, भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : अंतिम दिन तक भाजपा-सपा में रहेगा घमासान

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya