-जनवादी लेखक संघ व शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट की हुई संयुक्त बैठक
अयोध्या। जनवादी लेखक संघ व शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट की संयुक्त बैठक आभा होटल सभागार में संघ के अध्यक्ष जफर साहब की अध्यक्षता और ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष पर अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के शहादत दिवस 17 दिसंबर से 19 दिसम्बर तीन दिवसीय शहादत दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जलेस के सचिव डॉ विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि यह साल काकोरी एक्शन का सौवां साल है इसलिए काकोरी के महानायकों को याद करते हुए उनके विचारों को आम जनता तक ले जाने की हमारी सबकी बड़ी जिम्मेदारी है। कोषाध्यक्ष मुजम्मिल फिदा ने कहा कि काकोरी के नायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रौशन सिंह, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और अमर शहीद अशफाक उल्लाह खान का शहादत दिवस समारोह 17 दिसंबर को देवकाली में एक स्कूल पर दस्ताने काकोरी, दस्ताने अशफाक पर किस्सा गोई जो लखनऊ के रंगकर्मियों शहजाद रिजवी और फरजाना महदी द्वारा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुखरूप कबीर ,पूजा श्रीवास्तव,अखिलेश सिंह,महावीर पाल को मंच और तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक रूप से काकोरी के शहीदों की शहादत को तीन दिवसीय मनाया जाएगा,सत्रह को किस्सा गोई,अठारह को पुष्पराज चौराहे पर शहादत की पूर्व संध्या पर मूर्ति की सफाई और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा,और 19 दिसम्बर को शहादत के दिन याद करो कुर्बानी मार्च जो पुष्पराज चौराहे बिजली दफ्तर प्रांगण से जेल तक मार्च निकालकर अमर शहीद अशफाक उल्लाह खान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।
बैठक में डॉ विनीता कुशवाहा, एडवोकेट इल्तिफाक माहिर,मौलान सफीक,पूजा श्रीवास्तव,मुजम्मिल फिदा,रविन्द्र कबीर, ओमप्रकाश रोशन,शशिकांत नन्द,महावीर पाल,गुड्डू, डॉ आरडी आनंद,सहित साथी मौजूद रहे।