जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुलिस के अनुसार शराब पीने का आदी था युवक

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बंवा पूरे लाल पांडे का पुरवा गांव में 26 वर्षीय युवक का शव बाग में जामुन के पेड पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि रविवार को सांय करीब चार बजे 26 वर्षीय फूल कुमार पुत्र सत्य नारायण निवासी ग्राम बंवा पूरे लाल पांडेय का पुरवा ने गांव के बाहर बाग में जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक चार वर्षां से अपने पिता से अलग रह रहा था और शराब पीने का आदी था। घटना की सूचना पर कुमारगंज थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya