रेलवे टिकटघर के पास मिला अज्ञात युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। फैजाबाद रेलवे स्टेशन टिकट घर के बाहरी परिसर में 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देखा गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और उसे 108 एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचवाया। एम्बूलेंस के साथ चीता रवि कुमार जायसवाल भी चिकित्सालय पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर नियुक्त डा. आर.बी. वर्मा ने युवक का परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय प्रशासन ने युवक के शव को मर्चरी में रखवाकर कोतवाली नगर पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए मेमो भेज दिया है। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इसे भी पढ़े  “गुण विशिष्ट प्रजनन” की तकनीक से दलहन उत्पादन में आएगी क्रांति : डा. संजीव गुप्ता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya