नंदीग्राम सरोवर में मिला सुल्तानपुर के युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जेब में मिलीं नींद की गोलियां

अयोध्या। थाना पूराकलन्दर क्षेत्र के नंदीग्राम सरोवर में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिवरजनों को सूचित कर दिया है। वहीं शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नन्दीग्राम सरोवर में एक शव उतराने की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की पहचान सुल्तानपुर जिले के कटका खानपुर निवासी सूरज कुमार मिश्रा उम्र लगभग 32 के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवरजनों को भी सूचना दे दी है।

बताया जा रहा हैं कि मृतक की जेब से नींद की गोली की शीशी भी बरामद हुई है।वहीं क्षेत्र में लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कोई हत्या कर शव फेकने की बात कर रहा है तो कोई डूब कर मरने की। पूराकलंदर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का लग रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़े  बारिश ने खोली रामनगरी अयोध्या के विकास की पोल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya