संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मृतक गांव के ही एक मामले में दुष्कर्म का था आरोपी

रूदौली। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सिधौना गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने किशोर का शव घर के कमरे से पंखे में रस्सी के सहारे लटका हुआ बरामद किया है। ग्रामीणों की मानें तो युवक गांव के ही एक मामले में दुष्कर्म का आरोपी था।घटना की जानकारी होने पर पहुची रूदौली पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिधौना गांव के निवासी अमरनाथ पुत्र बद्रीनाथ लगभग 21 वर्ष जो कि दिल्ली में मजदूरी करता था।दो दिन पूर्व दुष्कर्म के मामले में पेशी होने के कारण सिधौना घर आया था।शुक्रवार को पेशी से आने बाद घर पर ही लेट गया। जिसका शनिवार की सुबह फाँसी के फंदे से लटका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।बताया जाता है कि मृतक के दो भाई जगन्नाथ व शिव नाथ घर के बाहर रहकर मजदूरी करते है।जबकि माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया। जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े  निर्धारित समय में परियोजनाओ को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें कार्यदायी संस्थाएं : अनुराज जैन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya