ट्रक में भिड़ी डीसीएम, डीसीएम चालक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक डीसीएम अपने आगे चल रही ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

गुरुवार को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के महोबरा ओवरब्रिज पर चढ़ते समय एक डीसीएम अपने आगे चल रही ट्रक में टकरा गई। जोरदार टक्कर के चलते डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। मौके पर पहुंची रानोपाली चौकी पुलिस ने केबिन कटवाकर डीसीएम के चालक को दर्शननगर मेडिकल कालेज भेजवाया। जहां डाक्टर ने डीसीएम के चालक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक चालक की पहचान समीर (36 वर्ष) पुत्र जब्बार निवासी सिंदूरवा थाना कमरौली,जिला अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने क्रेन बुलवा दोनों वाहन को अलग करवा आवागमन सुचारु कराया हैं चौकी प्रभारी रानोपाली राहुल बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भेजवाई गई हैस दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवाए खड़ा करवाया गया हैं

इसे भी पढ़े  कम नहीं हो रही रसोई गैस की समस्या
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya