डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डीह गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप में छात्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी

अयोध्या। डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारगंज के कक्षा 12 के छात्र की शनिवार की सुबह स्कूल आते समय सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र युवराज सिंह पुत्र बंसराज सिंह थाना बल्दीराय (सुल्तानपुर) के ग्राम भखरी से बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से कुमारगंज स्थित एनडी डीएवी पब्लिक स्कूल आ रहा था। डीह गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप में छात्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में छात्र युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान युवराज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त करके चालक को हिरासत में ले लिया। छात्र युवराज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था तथा उसकी दो बड़ी बहनें व पिता खेती किसानी करते हैं।

डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा कुमारी ने बताया कि युवराज बड़ा ही होनहार और सरल स्वभाव का छात्र था, घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं घटना में बारे में थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मौत

अयोध्या। जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित रुदौली बाजार निवासी अंकुर यादव (25 वर्ष) पुत्र राजेंद्र यादव को जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसको ममा रौनाही थाना क्षेत्र के गयागंज मुबारकगंज निवासी शिव प्रसाद यादव लेकर आया था। डाक्टर वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि हृदयाघात से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम के लिए मेमो पुलिस को भेजवाया गया। परिवार वाले शव लेकर चले गए हैं।

इसे भी पढ़े  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय : कमिश्नर ने लौटाई ग्रांट

ई रिक्शा पलटने से महिला श्रद्धालु घायल

अयोध्या। माघ मेले में प्रयागराज गंगा स्नान करने जा रही एक बुजुर्ग महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सिडहिर निवासी अरुणा सिंह (62 वर्ष) पत्नी जीत बहादुर अपने गाँव के अन्य लोगो के साथ ई रिक्शा से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन आ रही थी। गद्दोपुर एफसीआई गोदाम के पास रिक्शा पलटने से वह गंभीर घायल हो गई,जबकि अन्य को मामूली चोट आई। बेटे अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से निजी नर्सिंग होम लेकर आये हैं।

छात्रा घायल

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका चुंगी के पास वाहन की टक्कर से पैदल जा रही डांस क्लास की छात्रा मुस्कान (20 वर्ष) पुत्री राम अवतार निवासी मशीनिया थाना पूराकलंदर घायल हो गई। उसको डांस टीचर प्रभात यादव ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। हालात में सुधार के बाद छात्रा को डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya