बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की गला घोंटकर की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बकरी बांधने वाली रस्सी से की गलाघोट कर हत्या, कबूला जुर्म

घटना स्थल का जायजा लेते सीओ रूदौली डा. धमेन्द्र यादव

रूदौली। थाना पटरंगा क्षेत्र के सरैठा गांव में पुत्री द्वारा पिता की रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह व सीओ रूदौली डॉ धर्मेन्द्र यादव ने खुलासे की पुष्टि की है। बताया कि सरैठा गांव के लोगों ने फोन कर गांव के दरबारी लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी पटरंगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरबारी लाल के शव को कब्जे में लिया। दरबारी लाल के चार लड़कियां हैं। जिनमें तीन की शादी कर दी है। चौथी व सबसे छोटी लड़की रंजू माता-पिता के साथ थी। पुलिस की छानबीन के दौरान मामला प्रेम प्रपंच के होनी की बात पता चली तो रंजू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के सवालों से घिरी रंजू टूट कर पूरा सच कबूल दिया। बताया कि गांव के ही लड़के रवि के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध है। दोनों के मिलने जुलने पर पिता बाधक बन गए थे। जिसके बाद प्लान कर घटना को अंजाम दिया।। सीओ रूदौली धर्मेंद्र यादव के मुताबिक प्रेमी के साथ मिलकर रंजू ने बकरी बांधने वाली रस्सी से पिता दरबारी लाल की गलाघोट कर हत्या कर दी। मृतक दरबारी लाल की पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं जिसमें तीन की शादी हो गई है। रंजू छोटी लड़की है जो उनके साथ रहती थी। इस बीच उसका अवैध संबंध गांव के ही रवि नाम के युवक से हो गया। रवि को उसका पिता नापसंद करता था। पिछले कुछ दिनों से उस पर सख्ती बरत रहा था। इससे नाराज उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम भी दे दिया। सीओ रूदौली ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपित बेटी और उसके प्रेमी पर केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है साथ ही दोनों आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya